Tuta Dil Shayari in Hindi | टूटे दिल की शायरी | Tuta Dil Shayari

By Shayari Mirchi

Updated on:

Tuta Dil Shayari in Hindi

Tuta Dil Shayari | टूटा दिल शायरी | Toota Dil Shayari in Hindi | प्यार में दिल टुटा शायरी | Dil Tuta Shayari in Hindi | टूटे दिल की शायरी | Toota Dil Shayari in Hindi | टूटे दिल की शायरी हिंदी में !

Tuta Dil Shayari in Hindi 

Tuta Dil Shayari

हर पल कुछ सोचते रहने की आदत गयी है;
हर आहट पे च चौंक जाने की आदत हो गयी है;
तेरे इश्क़ में ऐ बेवफा, हिज्र की रातों के संग;
हमको भी जागते रहने की आदत हो गयी है।

————————————————–

तेरी चौखट से सिर उठाऊं तो बेवफा कहना;
तेरे सिवा किसी और को चाहूँ तो बेवफा कहना;
मेरी वफाओं पे शक है तो खंजर उठा लेना;
शौंक से मर ना जाऊं तो बेवफा कहना।

————————————————–

ना जाने क्या सोच कर लहरें साहिल से टकराती हैं;
और फिर समंदर में लौट जाती हैं;
समझ नहीं आता कि किनारों से बेवफाई करती हैं;
या फिर लौट कर समंदर से वफ़ा निभाती हैं।

————————————————–

ऐसा नहीं कि आप हमें याद नहीं आते;
माना कि जहाँ के सब रिश्ते निभाये नहीं जाते;
पर जो बस जाते हैं दिल में वो भुलाए नहीं जाते;
बेवफाओं से हर तरह के रिश्ते निभाये नहीं जाते।

————————————————–

आँखों से आंसू न निकले तो दर्द बड जाता है,
उसके साथ बिताया हुआ हर पल याद आता है,
शायद वो हमें अभी तक भूल गए होंगे,
मगर अभी भी उसका चेहरा सपनो में नज़र आता है.

————————————————–

तुम करोगे याद एक दिन इस प्यार के ज़माने को,
चले जाएँगे जब हम कभी ना वापस आने को.
करेगा महफ़िल मे जब ज़िक्र हमारा कोई,
तो तुम भी तन्हाई ढूंढोगे आँसू बहाने को…

————————————————–

बेदर्द दुनिया में अभी जीना सीख रहा हूँ,
अभी तो मैं दुखों के जाम पीना सीख रहा हूँ,
कोशिश करूंगा तुम्हे मैं भी भुलाने की,
अभी तो मैं तेरे झूठे वादों को भुलाना सीख रहा हूँ.

————————————————–

Toota Dil Shayari in Hindi

Tuta Dil Shayari Photo

हर रोज़ पीता हूँ तेरे छोड़ जाने के ग़म में,
वर्ना पीने का मुझे भी कोई शौंक नहीं,
बहुत याद आते है तेरे साथ बीताये हुये लम्हें,
वर्ना मर मर के जीने का मुझे भी कोई शौंक नहीं.

————————————————–

पल पल उसका साथ निभाते हम;
एक इशारे पर दुनिया छोड़ जाते हम;
समुन्दर के बीच में पहुंचकर फरेब किया उसने;
वो कहता तो किनारे पर ही डूब जाते हम।

————————————————–

दो दिलों की धड़कनों में एक साज़ होता है;
सबको अपनी-अपनी मोहब्बत पर नाज़ होता है;
उसमें से हर एक बेवफा नहीं होता;
उसकी बेवफ़ाई के पीछे भी कोई राज होता है

————————————————–

बिखरे हुए दिल ने भी उसके लिए फरियाद मांगी;
मेरी साँसों ने भी हर पल उसकी ख़ुशी मांगी;
जाने क्या मोहब्बत थी उस बेवफ़ा में;
कि मैंने आखिरी फरियाद में भी उनकी वफ़ा मांगी।

————————————————–

ना मिलता गम तो बर्बादी के अफसाने कहाँ जाते;
दुनिया अगर होती चमन तो वीराने कहाँ जाते;
चलो अच्छा हुआ अपनों में कोई ग़ैर तो निकला;
सभी अगर अपने होते तो बेगाने कहाँ जाते।

————————————————–

यह ना थी हमारी क़िस्मत, कि विसाल-ए-यार होता;
अगर और जीते रहते, यही इंतज़ार होता;
तेरे वादे पर जाएँ हम, तो यह जान झूठ जाना;
कि ख़ुशी से मर ना जाते, अगर ऐतबार होता।

————————————————–

हमसे पूछो क्या होता है पलपल बिताना,
बहुत मुश्किल होता है दिल को समजाना,
यार ज़िंदगी तो बीत जाएगी,
बस मुश्किल होता है कुछ लोगो को भूल पाना.

————————————————–

Dil Tuta Shayari in Hindi

Tuta Dil Shayari in Hindi Photo

कोई आँसू से लिख देता मोहब्बत की इबारत है,
कोई आँसू से कर देता उस खुदा की ज़ियारत है,
कोई आँसू से दिल में मुक़ाम कर लेता है,
कोई आँसू से मोहब्बत का पैग़ाम भेज देता है.

————————————————–

दिन  घुटे  घुटे , शामें  धुंआ  धुंआ  हो  गया,
और  रातें , इंतज़ार  की  तेरे  दास्ताँ  हो  गया,
कहाँ  से  ढूंढ़कर  लाउ   सकुन दिल  का  अपने,
ज़िन्दगी  जब  दर्द  की  एक  दास्ताँ  हो  गया.

————————————————–

उसकी यादों को किसी कोने में छुपा नहीं सकता,
उसके चेहरे की मुस्कान कभी भुला नहीं सकता,
मेरा बस चलता तो उसकी हर याद को भूल जाता,
लेकिन इस टूटे दिल को मैं समझा नहीं सकता.

————————————————–

जिल्लत की जिंदगी से अच्छा है शान से मर जाना.
मौत से बदतर है मौत के खौफ से डर जाना ,
जिन्दादिली है जिंदगी को मुस्कुरा के जीना
बुजदिली है दौरे गम में टूटकर बिखर जाना…!!

————————————————–

उनसे मिलने को जो सोचों अब वो ज़माना नहीं,
घर भी कैसे जाऊं अब तो कोई बहाना नहीं,
मुझे याद रखना कहीं तुम भुला न देना,
माना के बरसों से तेरी गली में आना-जाना नहीं।

————————————————–

हमें कोई ग़म नहीं था ग़म-ए-आशिक़ी से पहले,
न थी दुश्मनी किसी से तेरी दोस्ती से पहले,
है ये मेरी बदनसीबी तेरा क्या कुसूर इसमें,
तेरे ग़म ने मार डाला मुझे ज़िन्दग़ी से पहले।

————————————————–

नया दर्द एक और दिल में जगा कर चला गया,
कल फिर वो मेरे शहर में आकर चला गया,
जिसे ढूंढ़ता रहा मैं लोगों की भीड़ में,
मुझसे वो अपने आप को छुपा कर चला गया।

————————————————–

सिलसिला उल्फत का चलता ही रह गया,
दिल चाह में दिलबर के मचलता ही रह गया,
कुछ देर को जल के शमां खामोश हो गई,
परवाना मगर सदियों तक जलता ही रह गया..!!

————————————————–

Tuta Dil Shayari in Hindi

Tuta Dil Shayari in Hindi Image

चाँद का क्या कसूर अगर रात बेवफा निकली,
कुछ पल ठहरी और फिर चल निकली,
उन से क्या कहे वो तो सच्चे थे,
शायद हमारी तकदीर ही हमसे खफा निकली.

————————————————–

सब कुछ है मेरे पास पर दिल की दवा नहीं;
दूर है वो मुझसे पर मैं उससे ख़फ़ा नहीं;
मालूम है कि वो अब भी प्यार करता है मुझसे;
वो थोड़ा सा ज़िद्दी है मगर बेवफ़ा नहीं।

————————————————–

हर बात में आंसू बहाया नहीं करते,
दिल की बात हर किसी को बताया नहीं करते,
लोग मुट्ठी में नमक लेके घूमते है,
दिल के जख्म हर किसी को दिखाया नहीं करते..

————————————————–

हर पल साथ देने का वादा करते हैं तुझसे,
क्यों अपनापन इतना ज्यादा है तुझसे,
कभी ये मत सोचना भूल जायेंगे तुझे हम,
हर पल साथ निभाने का वादा है तुझसे।

————————————————–

तूने नफ़रत से जो देखा है तो याद आया,
कितने रिश्ते तेरी ख़ातिर यूँ ही तोड़ आया हूँ,
कितने धुंधले हैं ये चेहरे जिन्हें अपनाया है,
कितनी उजली थी वो आँखें जिन्हें छोड़ आया हूँ।

————————————————–

करोगे याद गुज़ारे ज़माने को तरसोगे हमारे
साथ एक पल बैठने को फिर आवाज़ डोज
हमे वापिस बुलाने को और हम कहेंगे दरवाज़ा
नहीं है क़बर से भर आने को.

————————————————–

एक सिल – सिले की उम्मीद थी जिनसे,
बही फासले बनाते गये,
हम तो पास आने की कोशिश में थे,
ना जाने क्यू वो हमसे दूरियाँ बढ़ाते गये।

————————————————–

Tuta Dil Shayari in Hindi

Tuta Dil Shayari Image

मोहब्बत ऐसी थी कि उनको बताई न गयी,
चोट दिल पर थी इसलिए दिखाई न गयी,
चाहते नहीं थे उनसे दूर होना पर,
दूरी इतनी थी कि मिटाई न गयी।

————————————————–

बिन बताये उसने न जाने क्यों ये दूरी कर दी,
बिछड़ के उसने मोहब्बत ही अधूरी कर दी,
मेरे मुकद्दर में घूम आये तो क्या हुआ,
खुदा ने उसकी ख्वाइश तो पूरी कर दी।

————————————————–

तुझसे दूरी का एहसास सताने लगा,
तेरे साथ गुज़रा हर पल याद आने लगा,
जब भी कोशिश की तुझे भूलने की,
तू और ज्यादा दिल के करीब आने लगा।

————————————————–

वो रोए तो बहुत, पर मुझसे मूह मोड़ कर रोए,
कोई मजबूरी होगी तो दिल तोड़ कर रोए,
मेरे सामने कर दिए मेरे तस्वीर के टुकड़े,
पता चला मेरे पीछे वो उन्हे जोड़ कर रोए.

————————————————–

कुछ बातें करके वो हमे रुला के चली गई,
हम न भूलेंगे यह एहसास दिला के चली गई,
आयेगी कब वो अब तो यह देखना है उम्र भर,
बुझ रही है वो आग जिसे वो जला कर चली गई।

————————————————–

Shayari Mirchi

Related Post