Yaad Shayari in Hindi for Girlfriend | गर्लफ्रेंड के लिए याद शायरी

Yaad Shayari in Hindi for Girlfriend | गर्लफ्रेंड के लिए याद शायरी | Miss You Shayari in Hindi | याद शायरी इन हिंदी फॉर गर्लफ्रैंड | Yaad Shayari in Hindi for Girlfriend & Boyfriend | गर्लफ्रेंड के लिए मिस यू शायरी | किसी को याद करने वाली शायरी | मिस यू शायरी इन हिंदी.

Yaad Shayari in Hindi for Girlfriend

खुशबू की तरह आया वो तेज हवाओं में,
माँगा था जिसे हमने दिन रात दुआओं में,
तुम छत पे नहीं आये मैं घर से नहीं निकला,
ये चाँद बहुत भटका सावन की घटाओं में।

——————————————–

तपिश से बच कर घटाओं में बैठ जाते हैं,
गए हुए की सदाओं में बैठ जाते हैं,
हम इर्द-गिर्द के मौसम से जब भी घबराये,
तेरे ख्याल की छांव में बैठ जाते हैं।

——————————————–

चाँद के बिना अँधेरी रात रह जाती है,
साथ एक हसीन सी मुलाकात रह जाती है,
सच है कि जिंदगी कभी रूकती नहीं,
वक़्त निकल जाता है और याद रह जाती है।

——————————————–

जिससे चाहा था बिखरने से बचा ले मुझको,
कर गया तेज हवाओं के हवाले मुझ को,
मैं वो बुत हूँ कि तेरी याद मुझे पूजती है,
फिर भी डर है ये कहीं तोड़ न डाले मुझको।

——————————————–

तुझे याद करना न करना अब मेरे बस में कहाँ
दिल को आदत है हर धड़कन पे तेरा नाम लेने की।

——————————————–

इतना न याद आओ कि खुद को तुम समझ बैठूं,
मुझे अहसास रहने दो मेरी अपनी भी हस्ती है।

——————————————–

जब रात को आपकी याद आती है,
सितारों में आपकी तस्वीर नज़र आती है,
खोजती है निगाहें उस चेहरे को,
याद में जिसकी सुबह हो जाती है।
Missing You Dear…

 

Yaad Shayari in Hindi for Girlfriend

तरीका मेरे क़त्ल का तुम एक ये भी इजाद करो,
मर जाऊँ मैं हिचकियों से मुझे इतना याद करो।

——————————————–

कस्तियाँ रह जाती हैं तूफान चले जाते हैं,
याद रह जाती है इंसान चले जाते हैं,
प्यार कम नहीं होता किसी के दूर जाने से,
बस दर्द होता है उनकी याद आने से।

——————————————–

न वो आ सके न हम कभी जा सके,
न दर्द दिल का किसी को सुना सके,
बस बैठे हैं उनकी यादों में खोये हुए,
न उन्होंने याद किया और न हम भुला सके।

——————————————–

तुम्हें सोचा तो हर सोच से खुशबू आई,
तुम्हें लिखा तो हर अल्फ़ाज महकता पाया।

——————————————–

नींद को आज भी शिकवा है मेरी आँखों से,
मैंने आने न दिया उसको तेरी याद से पहले।

——————————————–

तड़पते हैं न रोते हैं न हम फ़रियाद करते हैं,
सनम की याद में हरदम खुदा को याद करते हैं,
उन्हीं के इश्क़ में हम नाला-ओ-फरियाद करते हैं,
इलाही देखिये किस दिन हमें वो याद करते हैं।

——————————————–

अब कौन से मौसम से कोई आस लगाये,
बरसात में भी याद न जब उनको हम आये।

 

Yaad Shayari in Hindi for Gf

एक तुम हो सनम कि कुछ कहते नहीं,
एक तुम्हारी यादें हैं जो चुप रहती नहीं।

——————————————–

दिल की हालत बताई नहीं जाती,
हमसे उनकी चाहत छुपाई नहीं जाती,
बस एक याद बची है उनके जाने के बाद,
वो याद भी दिल से मिटाई नहीं जाती।

——————————————–

जब से तेरी चाहत अपनी ज़िन्दगी बना ली है,
हम ने उदास रहने की आदत बना ली है,
हर दिन हर रात गुजरती है तेरी याद में,
तेरी याद हमने अपनी इबादत बना ली है।

——————————————–

मिला हूँ ख़ाक में ऊँची मगर औकात रखी है,
तुम्हारी बात थी आखिर तुम्हारी बात रखी है,
भले ही पेट की खातिर कहीं दिन बेच आया हूँ,
तुम्हारी याद की खातिर भी पूरी रात रखी है।

——————————————–

जाते-जाते आप इतना काम कर देना मेरा,
याद का सारा सर-ओ-सामाँ जलाते जाइए।

——————————————–

बिछड़ी हुई राहों से जो गुजरे हम कभी,
हर मोड़ पर खोयी हुई एक याद मिली है।

——————————————–

तेरी आँखों के जादू से तू ख़ुद नहीं है वाकिफ़
ये उसे भी जीना सिखा देती हैं जिसे मरने का शौक़ हो।

——————————————–

उसे जब याद आएगा वो पहली बार का मिलना,
तो पल पल याद रखेगा या सब कुछ भूल जायेगा,
उसे जब याद आएगा गुजरे मौसम का हर लम्हा,
तो खुद ही रो पड़ेगा या खुद ही मुस्कुराएगा।

——————————————–

कोई आँख जैसे कोहरे में दबी-दबी सी चमके,
तेरी झिलमिलाती आँखों में अजीब सा शमा है।

——————————————–

दुनिया भर की यादें हम से मिलने आती हैं,
शाम ढलते ही मेरे घर में मेला लगता है।

 

Yaad Shayari in Hindi for Gf

साँस थम जाती है पर जान नहीं जाती,
दर्द होता है पर आवाज़ नहीं आती,
अजीब लोग हैं इस ज़माने में ऐ दोस्त,
कोई भूल नहीं पाता और किसी को याद नहीं आती।

——————————————–

कर रहा था ग़म-ए-जहाँ का हिसाब,
आज तुम याद आये तो बेहिसाब आये।

——————————————–

आपकी धड़कन से ही है रिश्ता हमारा,
आपकी साँसों से ही है नाता हमारा,
भूल कर भी कभी भूल न जाना हमें,
आपकी यादों के सहारे हैं जीना हमारा।
Miss You…

——————————————–

आँखों में हया हो तो पर्दा दिल का ही काफी है,
नहीं तो नक़ाब से भी होते हैं, इशारे मोहब्बत के।

——————————————–

बदली सावन की कोई जब भी बरसती होगी,
दिल ही दिल में वह मुझे याद तो करती होगी,
ठीक से सो न सकी होगी कभी ख्यालों से मेरे,
करवटें रात भर बिस्तर पे बदलती होगी।

——————————————–

यादों को भुलाने में कुछ देर तो लगती है,
आँखों को सुलाने में कुछ देर तो लगती है,
किसी शख्स को भुला देना इतना आसान नहीं,
दिल को समझाने में कुछ देर तो लगती है।

 

Yaad Shayari Urdu in Hindi

देखा है मेरी नजरों ने एक रंग छलकते पैमाने का,
यूँ खुलती है आंख किसी की जैसे खुले दर मैखाने का।

——————————————–

किसने कह दिया आपकी याद नहीं आती,
बिना याद किये कोई रात नहीं जाती,
वक्त बदल जाता है, आदत नहीं जाती,
आप खास हो ये बात कही नहीं जाती।

——————————————–

याद करेंगे तो दिन से रात हो जायेगी,
आईने को देखिये हमसे बात हो जायेगी,
शिकवा न करिए हमसे मिलने का,
आँखे बंद कीजिये मुलाकात हो जायेगी।

——————————————–

ये आरज़ू नहीं कि किसी को भुलाये हम,
तमन्ना नहीं है कि किसी को रुलाये हम,
बस जिसको जितना याद करते है,
उसे भी उतना ही याद आये हम।

——————————————–

हर सागर के दो किनारे होते है,
कुछ लोग जान से भी प्यारे होते है,
ये ज़रूरी नहीं हर कोई पास हो, क्योंकी…
जिंदगी में यादों के भी सहारे होते है।

——————————————–

अकेलेपन का इलाज़ होती हैं यादें,
बहुत ही हसीन सी होती हैं यादें,
यूँ तो बोलने को कुछ भी नहीं हैं,
पर मानने को अपना ही साया हैं यादें।

I am Blogger and Digital Marketer.